Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | व्रत त्योहार | महाशिवरात्रि | जानें, भगवान शिव के विभिन्न रूपों के बारे में

जानें, भगवान शिव के विभिन्न रूपों के बारे में

जानें, भगवान शिव के विभिन्न रूपों के बारे में
In महाशिवरात्रि, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

भगवान शिव हिंदु धर्म के सबसे महत्वपूर्ण देवी-देवताओं में से एक है। भगवान शिव के अनुयायी उन्हें सर्वोच्च शक्ति मानते हैं। ’ओंकार’ या फिर अस्तित्व से पहले प्रकट हुई ध्वनि को भगवान शिव की उत्पत्ति माना जाता है।The Various Forms Shiva in Hindi :- हालांकि, हिंदु पौराणिक कथाओं में भगवान के सबसे पहले रूप का…

भगवान शिव हिंदु धर्म के सबसे महत्वपूर्ण देवी-देवताओं में से एक है। भगवान शिव के अनुयायी उन्हें सर्वोच्च शक्ति मानते हैं। ’ओंकार’ या फिर अस्तित्व से पहले प्रकट हुई ध्वनि को भगवान शिव की उत्पत्ति माना जाता है।

The Various Forms Shiva in Hindi :-

हालांकि, हिंदु पौराणिक कथाओं में भगवान के सबसे पहले रूप का ज़िक्र आने पर विरोधाभास है, क्योंकि शैव ऐसा मानते हैं कि शिव ही भगवान का सबसे पहला स्वरूप है।

ब्रह्मांड में प्रकट होने वाला पहला और सबसे शक्तिशाली अस्तित्व होने के कारण भगवान शिव निराकार, लिंगहीन और असीम है। भगवान शिव पंचतत्वों की अध्यक्षता करते हैं जो पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रकृति के ये सभी रूप शिवलिंग में अवस्थित है।

{ पढ़ें :- महाशिवरात्रि पर इस तरह से करेंगे भगवान शिव की पूजा तो बसरेगी उनकी कृपा ! }

शिवलिंग भगवान शिव का सबसे आम प्रतिनिधि है। शिवपुराण में भगवान शिव के कुल 64 रूपों का वर्णन किया गया है। इनमें से अधिकांश के बारे में आम आदमी नहीं जानता है। यहां हमने भगवान शिव के 6 सबसे दिलचस्प स्वरूपों को सूचीबद्ध किया है।

क्या है महाशिवरात्रि का महत्व?

लिंगोद्भव या ‘अथाह’ भगवान शिव का एक रूप है जो माघ महीने में कृष्णचतुर्दशी के दिन देखा जा सकता है। लिंगोद्भव भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को यह दिखाने के लिए प्रकट होता है कि भगवान शिव ही परम आध्यात्मिक स्वरूप है। पौराणिक कथाओं में लिंगोद्भव का वर्णन प्रकाश की एक अंतहीन किरण के रूप में किया गया है। मंदिरों में लिंगोद्भव की छवि को सीधी खड़ी हुई चतुर्भुज मुर्ति के रूप में देखा जा सकता है। इस मूर्ति में एक हिरण है और उपरी भुजा में एक कुल्हाड़ी है। शेष दो भुजाएं आपे भक्तों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में है। यह छवि अकसर शिव मंदिरों की पश्चिमी दीवारें पर देखी जाती है।

नटराज नटराज या ‘नृत्य के राजा’ भगवान शिव को नृत्य करते हुए रूप में दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव विनाश के भगवान है और यह स्वरूप जीवन और मृत्यु चक्र की लय को दर्शाने वाला है। जब भगवान शिव विनाश का नृत्य करते हैं, तो उसे ‘तांडवनृत्य कहा जाता है’ और इसमें जन्म, मृत्यु और पुनर्जन्म का सार है। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शिव नृत्य करते हैं, तो बिजली चमकती है, विशाल लहरें उठती हैं, विषैले नाग विष निकालते हैं और सब कुछ आग में भस्म हो जाता है। जब भगवान सृजन का नृत्य करते हैं तो उसे ‘आनंदनृत्य’ कहते हैं। यह ब्रह्मांड को शांत और समृद्ध बनाता है।

दक्षिणमूर्ति

{ पढ़ें :- क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी }

दक्षिणमूर्ति अथवा ‘दक्षिण का भगवान’, ज्ञान औा सत्य का भगवान है। दक्षिणमूर्ति की छवि भगवान शिव के मंदिरों की दक्षिणी दीवारों पर चित्रित की जाती है। इस छवि में भगवान एक बरगद के पेड़ के नीचे एक आसन पर विराजमान है। उनका बायां पैर मुड़ा हुआ है और दायां पैर लटका हुआ है जो कि एक ‘अपसमार’नामक राक्षस पर रखा हुआ है। उनके हाथ में एक त्रिशूल, एक सांप और ताड़ का एक पत्ता है। उनका दाहिना प्रकोष्ठ शुभ चिन्मुद्रा से सुसज्ज्ति है।

अर्धनारीश्वर

भगवान शिव और देवी शक्ति जीवन के सृजन को दर्शाने के लिए अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट होते है। यह स्वरूप अकसर एक खड़ी प्रतिमा के रूप में दर्शाया जाता है जो आधा नर और आधी नारी है। यह दुनिया को यह सिखाता है कि नर और नारी एकदूसरे के पूरक बल हैं तथा कोई लिंग दूसरे से बड़ा नहीं है।

गंगाधर

गंगाधर का शाब्दिक अर्थ है गंगा को धारण करने वाला। ऐया कहा जाता है कि जब राजा भगीरथ देवी गंगा की आकाश से आने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उसने अंत्रिहकार से कहा कि वह इतने वेग के साथ आएगी कि सारी पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। भगीरथ के अनुरोध करने पर भगवान शिव ने उसे अपने जटाओं में धारण किया और पृथ्वी पर एसे गंगा नदी के रूप में छोड़ दिया। और इस प्रकार देवी गंगा का अहंकार समाप्त हो गया।

{ पढ़ें :- भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है? }

भिक्षातन

भिक्षातन का शाब्दिक अर्थ है भिक्षा मांगना। लेकिन भगवान शिव का भिक्षातन रूप अहंकार और अज्ञानता को दूर करने के लिए है। इस रूप् में भगवान शिव को नग्न और उत्तेजक रूप में दिखाया गया है। वह एक चतुर्भुज साधु के रूप में है जिसके तीन हाथें में त्रिशूल, डमरू और एक खोपड़ी है। उनके दाहिने हाथ की कलाई से एक हरिणी को खिलाते हुए दिखाया गया है।


महाशिवरात्रि, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…

  2. जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?

  3. जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत

  4. जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : भगवान शिव  

2012-03-21T01:59:55+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #भगवान शिव  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel