Jyotish upay of Gomati chakra, Kali haldi, Laghu nariyal, Dakshinavarti Shankh, Kamal Gatta, Hakik, Moti Shankh, Ekakshi nariyal in Hindi : ज्योतिषीय उपायों में अनेक वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इनमें से कुछ चीजें बहुत ही चमत्कारी होती हैं। यदि इनका विधि-विधान से सही प्रयोग किया जाए तो ये हर परेशानी दूर कर देती…
Jyotish upay of Gomati chakra, Kali haldi, Laghu nariyal, Dakshinavarti Shankh, Kamal Gatta, Hakik, Moti Shankh, Ekakshi nariyal in Hindi : ज्योतिषीय उपायों में अनेक वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इनमें से कुछ चीजें बहुत ही चमत्कारी होती हैं। यदि इनका विधि-विधान से सही प्रयोग किया जाए तो ये हर परेशानी दूर कर देती हैं तथा हर मनोकामना भी पूरी करती हैं। आज हम आपको ज्योतिषीय उपायों में काम आने वाली कुछ ऐसी ही चीजों तथा उनके कुछ प्रयोगों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-
कुछ ज्योतिषीय प्रयोगों में एक ऐसे पत्थर का उपयोग किया जाता है, जो दिखने में साधारण होता है, लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से अपना प्रभाव दिखाता है। उस पत्थर का नाम है गोमती चक्र। गोमती चक्र कम कीमत वाला एक ऐसा पत्थर है जो गोमती नदी में मिलता है। ये हैं इसके उपाय-
भोजन में उपयोग की जाने वाली हल्दी के बारे में हम सभी जानते हैं। हल्दी की एक प्रजाति ऐसी भी है, जिसका उपयोग ज्योतिषीय उपायों में किया जाता है, वह है काली हल्दी। काली हल्दी को धन व बुद्धि का कारक माना जाता है। काली हल्दी अनेक तरह के बुरे प्रभाव को कम करती है। ये हैं इसके उपाय-
लघु नारियल का आकार सामान्य नारियल से थोड़ा छोटा होता है। लघु नारियल का प्रयोग अनेक उपायों में किया जाता है। लघु नारियल के कुछ साधारण उपाय इस प्रकार हैं-
ज्योतिष शास्त्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। इस शंख को विधि-विधान पूर्वक घर में रखने से कई प्रकार की बाधाएं शांत हो जाती है और धन की भी कभी कमी नहीं होती। दक्षिणावर्ती शंख के अनेक लाभ हैं, लेकिन इसे घर में रखने से पहले इसका शुद्धिकरण अवश्य करना चाहिए।
इस विधि से करें शुद्धिकरण : लाल कपड़े के ऊपर दक्षिणावर्ती शंख को रखकर इसमें गंगाजल भरें और कुश के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें- ऊं श्री लक्ष्मी सहोदराय नम: इस मंत्र की कम से कम 5 माला जाप करें।
ये हैं दक्षिणावर्ती शंख के उपाय
धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों में कई वस्तुओं का उपयोग किया जाता है, कमल गट्टा भी उन्हीं में से एक है। कमल गट्टा कमल के पौधे में से निकलते हैं व काले रंग के होते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। मंत्र जाप के लिए इसकी माला भी बनती है। ये हैं इसके उपाय-
ज्योतिष शास्त्र में कई विशेष प्रकार के पत्थरों का भी महत्व है। इन पत्थरों से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। हकीक भी एक ऐसा ही पत्थर है। हकीक का उपयोग विभिन्न पूजा-पाठ, साधनाओं और उपासनाओं में किया जाता है। ये हैं इसके उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती शंख एक विशेष प्रकार का शंख होता है, ये आम शंख से थोड़ा अलग दिखाई देता है और थोड़ा चमकीला भी होता है। इस शंख को विधि-विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा टिकने लगता है। आमदनी बढ़ने लगती है। ये है इसका उपाय-
उपाय : किसी बुधवार को सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जाप करें- श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
मंत्र का जाप स्फटिक माला से ही करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें। इस बात का ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार 11 दिनों तक करें। इस प्रकार रोज एक माला जाप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और 11 दिनों के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें।
ज्योतिषीय उपायों में नारियल का प्रयोग भी किया जाता है। नारियल कई प्रकार के होते हैं। उन्हीं में से एक होता है एकाक्षी नारियल। मान्यता के अनुसार ये नारियल साक्षात लक्ष्मी का रूप होता है। इसे घर में रखने से धन लाभ होता है। साथ ही, कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं। ये हैं इसके उपाय-
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : kali haldi, काली हल्दी, गोमती चक्र