Hindi Vastu Tips about Home : कई वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो हमें बहुत आकर्षित करती हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए हम ऐसी कई वस्तुएं अपने घर में सजा कर रख लेते हैं, लेकिन कम ही लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या यह वस्तु घर में रखना ठीक है। ऐसी…
Hindi Vastu Tips about Home : कई वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो हमें बहुत आकर्षित करती हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए हम ऐसी कई वस्तुएं अपने घर में सजा कर रख लेते हैं, लेकिन कम ही लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या यह वस्तु घर में रखना ठीक है। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें घर में रखने से घर पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इसलिए, ध्यान रखें इन 6 चीजों को भूलकर भी अपने घर में न रखें-
1. नटराज की मूर्ति (Natraj ki murti)
नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में नटराज की मूर्ति होती है, लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का सूचक माना जाता है। इसलिए, इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक माना जाता होता है।
2. ताजमहल (Tajmahal)
ताजमहल बहुत ही सुंदर होने के साथ-साथ प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है, इसलिए कई लोग इसकी तस्वीर को अपने घर में सजा कर रखना पसंद करते हैं। ताजमहल सुंदर होने से साथ-साथ मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए, ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नेगेटिविटी फैलाता है। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर पर रखी होने से हमारे जीवन पर बहुत गलत असर पड़ सकता है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है इसलिए इसे घर पर न रखें।
3. डूबती हुई नाव या जहाज (Sinking boat or ship)
डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा देती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर बुरा असर डालता है। इसलिए, ऐसा कोई भी चित्र या शो-पीस घर में न रखें।
4. जंगली जानवरों का कोई प्रतीक (Wild animal images)
आज-कल जानवरों के कई सुंदर-सुंदर शो-पीस, खिलौने या सॉफ्ट टॉय मिलने लगे हैं। देखने में आकर्षित लगने वाले ये शो-पीस आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो-पीस घर पर रखने से घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।
5. महाभारत ग्रंथ या उसकी तस्वीर (Mahabharat Picture)
महाभारत हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, इसलिए इसे पूजनीय माना जाता है। पूजनीय होने पर भी इस ग्रंथ को घर में रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि महाभारत पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है। इस ग्रंथ को घर में रखने से घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इस ग्रंथ को घर में नहीं रखना चाहिए।
6. शंख के साथ रथ (Shankh aur Rath)
घर के मंदिर में शंख रखना शुभ माना जाता है, शंख की ध्वनि भी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। लेकिन, अगर किसी रथ के साथ शंख रखा हो तो ये गलत माना जाता है। रथ के युद्धों में उपयोग होता था और रथ पर रखा शंख युद्ध की घोषणा करने के काम आता था। इस कारण किसी रथ के शो-पीस के साथ शंख नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Hindi Vastu Tips about Home, Mahabharat, Mahabharat Picture, Natraj ki murti, Shankh aur Rath, Sinking boat or ship, Tajmahal, Wild animal images, जंगली जानवरों का कोई प्रतीक, डूबती हुई नाव या जहाज, ताजमहल, नटराज की मूर्ति, महाभारत, महाभारत ग्रंथ या उसकी तस्वीर, शंख के साथ रथ