Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | अपनी राशि के अनुसार जानें क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी !

अपनी राशि के अनुसार जानें क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी !

अपनी राशि के अनुसार जानें क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी !
In ज्योतिष, राशिफल
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

मेष -:Weaknesses Of Zodiac Signs in Hindi :- मेष राशि के लोग गलत को गलत और सही को सही कहने से नहीं डरते। इस राशि के लोग किसी भी हालात में अन्‍याय को न तो सह सकते हैं और न ही देख सकते हैं। ये एक बार कोई काम कर लें तो फिर उसके लिए…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : कन्‍या and  कर्क and  कुंभ and  तुला and  धनु and  मकर and  मिथुन and  मीन and  मेष and  वृश्चिक and  वृषभ and  सिंह  

मेष -:

Weaknesses Of Zodiac Signs in Hindi :-

मेष राशि के लोग गलत को गलत और सही को सही कहने से नहीं डरते। इस राशि के लोग किसी भी हालात में अन्‍याय को न तो सह सकते हैं और न ही देख सकते हैं। ये एक बार कोई काम कर लें तो फिर उसके लिए पछताते नहीं हैं। लेकिन इस राशि के लोग स्‍वार्थी होते हैं। इनका हर काम खुद के स्‍वार्थ के लिए ही होता है। ये सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।

वृषभ -:

{ पढ़ें :- मीन राशिफल 2021। Pisces Horoscope 2021 }

वृषभ राशि के लोगों की खामी होती है कि ये बहुत ज्‍यादा हठी और सख्‍त मिज़ाज के होते हैं। ये लोग अपनी सोच और राय के आगे किसी और की नहीं सुनते। वृषभ राशि के लोगों को अपने कंफर्ट और सम्‍मान के आगे कुछ और दिखाई नहीं देता।

मिथुन -:

मिथुन राशि के लोग समय की कीमत को नहीं पहचानते और अपनी इस कमी के कारण ये लोग कभी-कभी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। इस राशि के लोग एक काम, एक जगह, एक नौकरी और एक जीवनसाथी के साथ लंबे समय तक नहीं रह पाते हैं। ये बहुत जल्‍दी किसी चीज़ से बोर हो जाते हैं।

कर्क -:

{ पढ़ें :- कुंभ राशिफल 2021। Aquarius Horoscope 2021 }

कर्क राशि के लोग संवेदनशील होने के साथ-साथ निराशावादी भी होते हैं। दुनिया के सामने ये कुछ और होते हैं और वास्‍तविक रूप से इनका व्‍यक्‍तित्‍व कुछ और ही होता है। हमेशा निराशा से घिरे इन लोगों के मन में एक अजीब सा डर बना रहता है। साथ ही कर्क राशि के लोग बुहत ज्‍यादा मूडी स्‍वभाव के भी होते हैं। ये लोग बिना बात के ही बहस करने या लड़ने लगते हैं।

सिंह -:

सिंह राशि के लोग पैसे को बहुत आसानी और तेजी से बरबाद करना जानते हैं। इनके खचों का कोई हिसाब नहीं होता और ये सेविंग करने में तो बिलकुल भी विश्‍वास नहीं रखते। रिलेशनशिप में इन्‍हें अपने पार्टनर को स्‍पेस देना बिलकुल पसंद नहीं होता।

कन्‍या -:

कन्‍या राशि के लोगों को अपने अंदर कोई भी बुराई नज़र नहीं आती है और यही इनकी सबसे बड़ी खामी होती है। ये अपनी आलोचना सुनना बिलकुल पसंद नहीं करते और न ही दूसरों की बातों पर ध्‍यान देते हैं।

{ पढ़ें :- मकर राशिफल 2021। Capricorn Horoscope 2021 }

तुला -:

तुला राशि के लोग बहुत ज्‍यादा आलसी होते हैं। ये लोग कई दिनों तक प्‍लान बनाते रहते हैं और अंत में आलस की वजह से उस प्‍लान को पूरा नहीं कर पाते हैं। ये लोग सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं।

वृश्चिक -:

वृश्चिक राशि के लोग बहुत जल्‍दी किसी बात को नहीं भूलते और न ही ये किसी को जल्‍दी माफ करते हैं। अपने साथ बुरा करने वालों को सज़ा देने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

धनु -:

धनु राशि के लोग जुए और सट्टे के प्रति ज्‍यादा आकर्षित रहते हैं। इन्‍हें जुए से होने वाले नुकसान से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग बहुत बड़े जुआरी होते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी और खामी है।

{ पढ़ें :- धनु राशिफल 2021। Sagittarius Horoscope 2021 }

मकर -:

मकर राशि के लोग दूसरों को दिखाते हैं कि इन्‍हें उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन असलियत में ऐसा होता नहीं है। अपनी तारीफ सुनने के लिए ये लालायित रहते हैं। अपनी आलोचना करने वालों से ये दूर ही रहना पंसद करते हैं।

कुंभ -:

कुंभ राशि के लोग किसी एक व्‍यक्‍ति के प्रति समर्पित नहीं होते। इन्‍हें हर समय एक नए साथी की तलाश रहती है। चाहकर भी कुंभ राशि के लोग लंबे समय तक किसी एक पार्टनर के साथ नहीं रह पाते हैं।

मीन -:

मीन राशि के लोग किसी भी मुश्किल को सुलझाने की बजाय उससे भागना ज्‍यादा पसंद करते हैं। अगर इन्‍हें झूठ पसंद है तो ये लोग सच जानने की ज़हमत नहीं उठाते। ये उसी झूठ की दुनिया में खुश रहना चाहते हैं।

{ पढ़ें :- वृश्चिक राशिफल 2021। Scorpio Horoscope 2021 }


ज्योतिष, राशिफल और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. मीन राशिफल 2021। Pisces Horoscope 2021

  3. कुंभ राशिफल 2021। Aquarius Horoscope 2021

  4. मकर राशिफल 2021। Capricorn Horoscope 2021

2012-05-15T21:39:19+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #कन्‍या,  #कर्क,  #कुंभ,  #तुला,  #धनु,  #मकर,  #मिथुन,  #मीन,  #मेष,  #वृश्चिक,  #वृषभ,  #सिंह  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel