ज्योतिष शास्त्र में हर दिन एक ग्रह से जुड़ा है। इसलिए उस दिन के लिए उन ग्रहों से संबंधित चीजें उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रत्नों से लकर ज्योतिषीय उपायों तक यह नियम कार्य करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई खाद्य पदार्थ भी ग्रहों से संबंधित होते हैं और उसके…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ज्योतिष शास्त्र and ज्योतिषी and शास्त्रानुसार and सूर्य
ज्योतिष शास्त्र में हर दिन एक ग्रह से जुड़ा है। इसलिए उस दिन के लिए उन ग्रहों से संबंधित चीजें उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रत्नों से लकर ज्योतिषीय उपायों तक यह नियम कार्य करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई खाद्य पदार्थ भी ग्रहों से संबंधित होते हैं और उसके अच्छे या बुरे प्रभाव घटाने या बढ़ाने का काम करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे खाद पदार्थ हैं जिनका रविवार के दिन सेवन करना आपको अकाल मृत्यु तक दे सकता है।
रविवार को सप्ताह का पहला दिन माना जाता है। अमूमन लोगों के लिए यह छुट्टी का दिन होता है इसलिए इस दिन लोग खाने में परहेज नहीं करते, जबकि शास्त्रानुसार सूर्य का दिन होने के कारण इस दिन खाने-पीने में विशेष परहेज बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं करने से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, यहां तक कि असमय मृत्यु भी हो सकती है।
क्या ना खाएं इस दिन?
रविवार के दिन लहसुन-प्यार का सेवन नहीं करना चाहिए।
सूर्य से जुड़ा होने के कारण इस दिन शरीर की सात्विकता के साथ सूर्य का प्रभाव जुड़ा जुड़ा होता है। इन पदार्थों से शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ती है और इसलिए इनका सेवन हानिकारक होता है। इससे सूर्य खराब होता है और जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं।
कुंडली में खराब सूर्य को ठीक करने के लिए रविवार के दिन मछली का सेवन भूलकर भी ना करें। इससे जहां सूर्य की दशाएं खराब होंगी, वहीं लगातार ऐसा करने से आपका सूर्य मजबूत भी होगा।
इस दिन मसूर दाल और लाल साग का सेवन बिल्कुल ना करें। इस दिन मसूर दाल को पकाया जाना जहां अशुभ माना जाता है, वहीं शास्त्रानुसार इस दिन लाल साग के सेवन से आयु कम होती है और एक्सिडेंट या बीमारी आदि में व्यक्ति की अकाल मृत्यु भी हो सकती है।