Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | धार्मिक कथा | बादशाह अकबर आखिर क्यों बनना चाहता था हिन्दू ?

बादशाह अकबर आखिर क्यों बनना चाहता था हिन्दू ?

बादशाह अकबर आखिर क्यों बनना चाहता था हिन्दू ?
In धार्मिक कथा
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

बादशाह अकबर और बीरबल के कई किस्से तो आपने सुने ही होंगे. बताया जाता है कि बादशाह अकबर ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे, बावजूद इसके वो अपने आस-पास की हर बात की जानकारी रखते थे.Why Akbar Wanted To Be Hindu in Hindi :- बादशाह अकबर ने हिंदू धर्म में बारे में इतनी जानकारी हांसिल कर…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Mahabharata and  Ramayana and  महाभारत and  रामायण  

बादशाह अकबर और बीरबल के कई किस्से तो आपने सुने ही होंगे. बताया जाता है कि बादशाह अकबर ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे, बावजूद इसके वो अपने आस-पास की हर बात की जानकारी रखते थे.

Why Akbar Wanted To Be Hindu in Hindi :-

बादशाह अकबर ने हिंदू धर्म में बारे में इतनी जानकारी हांसिल कर ली थी, कि वो हिंदू धर्म को लेकर काफी प्रभावित हो गए और हिंदू धर्म के रंग में खुद को रंगना चाहता था.

आइए जानते हैं बादशाह अकबर के हिंदू धर्म के प्रति आकर्षित होने के पीछे की पूरी कहानी.

{ पढ़ें :- भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार... }

रामायण, महाभारत की कहानियों से हुए प्रेरित

एक मुसलमान शासक होने के बावजूद अकबर, बीरबल के मुंह से रामायण, महाभारत और गीता की कहानियां सुना करते थे. रामायण और महाभारत की कहानियों को सुनने में अकबर को बहुत आनंद आता था. इसलिए अकबर अपने दरबार में मौजूद सभी दरबारियों के साथ भी राम, कृष्ण, अर्जुन और भीष्म आदि का चरित्र चित्रण किया करते थे.

अकबर ने बीरबल के मुंह से रामायण, महाभारत, गीता के साथ-साथ हिंदू धर्म के सभी वेद-पुराणों का सुनकर ज्ञान भी लिया. इस ज्ञान को पाने के बाद अकबर शांत और बेहद गंभीर मुद्रा में रहने लगे.

अकबर के भीतर आए बदलाव से सब हुए परेशान

{ पढ़ें :- जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ? }

अकबर के भीतर आए इस बदलाव को देखकर सभी दरबारियों समेत उनकी बेगम भी परेशान रहने लगी. सभी ने अकबर में आए बदलाव का कारण जानने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई इस बात को नहीं जान पाया.

मजबूरन अकबर की बेगम साहिबा ने बीरबल से इसके बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन बीरबल ने कहा कि वो खुद भी बादशाह में आए इस बदलाव को देखकर चिंतित हैं.

अचानक एक दिन बीरबल को अपने महल में बुलाकर अकबर उससे कहने लगे कि मैं तुमसे कुछ बात करना चाहता हूं. लेकिन अकबर कुछ कहते इससे पहले ही बीरबल ने कहा कि सारे दरबारियों और आपकी बेगम साहिबा के साथ मैं भी आपकी इस खामोशी की वजह जानना चाहता हूं. जिसके बाद बादशाह अकबर ने कहा कि इसी पर चर्चा करने के लिए मैनें तुम्हें यहां बुलाया है.

अकबर ने कहा मैं हिंदू बनना चाहता हूं

अकबर ने बहुत ही गंभीर होकर बीरबल से कहा कि जबसे मैनें तुम्हारें मुख से हिंदू धर्म के बारे में पूरी तरह से जाना है. तब से मेरा मन यही कह रहा है कि हिंदू धर्म ही दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है. इसपर बीरबल ने भी कहा कि ये बात तो सोलह आने सच है.

{ पढ़ें :- जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई? }

अकबर ने कहा इसलिए मैं भी हिंदू बनना चाहता हूं और बीरबल तुम ही कोई ऐसा रास्ता निकालो जिससे मैं हिंदू बन जाऊं.

काफी सोच-विचार करने के बाद बीरबल ने अकबर से कहा कि आपको इसके लिए दो काम करने होंगे. सबसे पहले तो आपको फिर से पहले जैसा बनना पड़ेगा और दूसरी बात यह है कि हिंदू बनने के लिए आपको कुछ दिनों तक इंतज़ार करना होगा.

शर्त के मुताबिक अकबर फिर से पहले जैसे हो गए जिससे तमाम दरबारियों समेत उनकी बेगम भी खुश हो गई. लेकिन हर गुज़रते दिन के साथ हिंदू धर्म अपनाने के लिए अकबर की बैचेनी बढ़ने लगी.

बीरबल ने अपनाया एक नायाब तरीका

उधर बीरबल ने इसके लिए एक तरकीब ढूंढ निकाली और जब अकबर ने कहा कि और कितने दिन इंतज़ार करना होगा. तब बीरबल ने कहा कि आपका इंतज़ार खत्म हो गया, अब से आपको सिर्फ चार दिन के लिए सूर्योदय से पहले जागना होगा और अपने महल की छत से आपको सूर्योदय का नज़ारा देखना होगा. वहीं से आपके हिंदू बनने का रास्ता मिल सकता है.

बीरबल के कहने के मुताबिक अगले दिन अकबर सूर्योदय से पहले जाग गए और सूर्योदय के नज़ारे को देखने लगे. उसी समय यमुना नदी में एक धोबी अपने गधे को जबरदस्ती नहला रहा था जबकि गधा भागने की कोशिश कर रहा था.

{ पढ़ें :- जानिए कृष्ण ने अधर्म का साथ देनेवाले कर्ण का अंतिम संस्कार क्यों किया था! }

दूसरे दिन यही हुआ धोबी और उसके गधे की आवाज़ ने अकबर का ध्यान भंग कर दिया. लेकिन तीसरे दिन फिर से इसी नज़ारे को देखकर अकबर को गुस्सा आ गया और वो गुस्से में धोबी के पास पहुंचे.

धोबी को डांटते हुए बादशाह अकबर ने कहा कि ये तुम क्या कर रहे हो, तो धोबी ने कहा कि पिछले दस दिन से मैं इस गधे को रगड़-रगड़ के नहला रहा हूं ताकि गधे के बजाय ये एक अच्छा घोड़ा बन सके.

धोबी की ये बात सुनकर बादशाह अकबर समझ गए कि ये सारी तरकीब बीरबल की है. मैं हिंदू न बस सकूं इसके लिए बीरबल ने ये तरकीब लगाई है.


धार्मिक कथा और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…

  2. जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?

  3. जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?

  4. राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा

2012-05-27T15:57:30+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Mahabharata,  #Ramayana,  #महाभारत,  #रामायण  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel