तंत्र विद्या में नींबू का प्रयोग बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए किया जाता है। बुरी आत्माओं को भगाने के लिए नींबू को त्रिशूल मूर्ति यज्ञ कुंड और दरवाजों के दोनों तरफ इस्तेमाल किया जाता है। भारत में बुरी नजर से बचने के लिए इसका प्रयोग मिर्च के साथ भी किया जाता है।Why Are…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : तंत्र विद्या and दुर्गा पूजा
तंत्र विद्या में नींबू का प्रयोग बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए किया जाता है। बुरी आत्माओं को भगाने के लिए नींबू को त्रिशूल मूर्ति यज्ञ कुंड और दरवाजों के दोनों तरफ इस्तेमाल किया जाता है। भारत में बुरी नजर से बचने के लिए इसका प्रयोग मिर्च के साथ भी किया जाता है।
यह भी माना जाता है कि इसे बीमार व्यक्ति के ऊपर टाँकने से बीमारी ठीक हो जाती है क्यों कि यह शरीर में मौजूद बुरी आत्मा को भगा देता है। दुर्गा माँ की पूजा भी बुरी आत्माओं से लड़ने के लिए की जाती है। माता को नींबू से बने आभूषण चढ़ाएँ जाते हैं।
नींबू पतले छिलके वाला हो इसे विषम संख्या में लें, ज्यादा से ज्यादा 9। ज्यादा लचीलेपन के लिए इसे थोड़ा गोल किया जा सकता है। इसमें नींबू को लंबे के बजाय आड़ा काटें। इसका रस निकाल दें। अब इसके अंदर का गुदा निकालकर कटोरी जैसे दोनों हिस्सों को एक दूसरे के ऊपर रख दें। अब इसमें घी या तेल डालकर दीपक जला लें।
नींबू हमारा प्रतीक है और इसके माध्यम से हम देवता को हमारा आंतरिक भाग या अन्तर्मन दिखाते हैं। भगवान के सामने माया, लालच, वासना और क्रोध का त्याग कर दें। नींबू का सफ़ेद हिस्सा हमारी पवित्र भावना को और पीछे का डार्क या हरा हिस्सा माया है ।
केले के तने से बनी बाती भगवान के सामने हमारे अपराधों को दूर करने और पित्रों के श्राप से मुक्ति के लिए है। रूई की बाती अच्छे भविष्य के लिए है, कमल के तने की बाती पूर्वजन्म के कर्मों को दूर कर खुशहाल और समृद्ध जीवन के लिए है।
सफ़ेद मेडर का पौधा -इसकी छल और गुदा- दुर्भाग्य को हटाने और समृद्धि लाने के लिए, नया पीला सूती कपड़ा -देवी पराशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने, उलझनों से मुक्ति के लिए और भविष्य के दुर्भाग्य से बचने के लिए, नया लाल कपड़ा- वैवाहिक अड़चनों को दूर करने के लिए, बच्चों से संबन्धित परेशानियों को दूर करने और जादू और तंत्र-मंत्र के प्रभाव को दूर करने के लिए किया जाता है।